संदर्भ महाभारत का
-मिथिलेश
-मिथिलेश
आम आदमी महाभारत के संदर्भ को,
अपनी ज़िंदगी में आज भी जी रहा है।
महाभारत में तो एक द्रोणाचार्य ने,
एक एकलव्य का अंगूठा कटवाया था।
अब तो अपनी अपनी जगह हर आदमी
द्रोणाचार्य होता जा रहा है।
अपने अहंकार के अर्जुन को
हर तरकीब सिखा रहा है।
जब भी उसे कोई एकलव्य नजर आता है,
वह निंदा की तलवार को,
मंजे शब्दों की धार देता है,
और भरी सभा में एकाकी,
एकलव्य का अंगूठा काट लाता है।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें