चित्रकारी फूलों की
- मिथिलेश
चित्र फूलों के
1. धन्यवाद है उसे कि जिसने ,
सुंदर मुझे बनाया है
सबके मन में खुशियां भर दूं
ऐसा खेल रचाया है ।।।
2 - जिंदगी फूलों के बगीचे
सी लगती है ,कभी कांटे चुभते है , तो कभी खुशबू लिपटने लगती है।
3- डाली से टूटा फूल
खुशबू दे जाता है,
जिंदगी से गुजरा हुआ पल
भी मधुर यादें दे जाता है ।।
4--चेहरा खिला रहे
इसी फूल की तरह ,
अगर हम ना हो कभी
जहां में इस आज की तरह ।
5--'फूल बनकर मुस्कुराना
जिंदगी है ,बिना मिले दोस्ती
निभाना भी जिंदगी है।।
6-- खुशी के फूल उन्हीं के
दिलों में खिलते हैं,
जो अपनों से
अपनों की तरह मिलते है ।
7-अच्छा दोस्त एक फूल की तरह होता है
अगर तोडा तो मुरझा जायेगा
और छोड़ दिया ,
तो भी गिर जाएगा।।
8- मुझे तोड़कर अपने प्रिय के
केशों बीच सजा देना,
जो मंदिर में पहुंचा तो,
मूरत के चरण चढ़ा देना ।।।
9--- तारों बीच खिला है चंदा ,
काटों बीच गुलाब खिला,
किस को क्या मिलता जीवन में,
क्यों करना है हमें गिला।।।
10 तुमने अपनी खुशबू भेजी ,
मैंने प्यार भरी मुस्कान,
हम दोनों का मिलन अनोखा
देखा करता जग हैरान ।
11- कलियों ने घूंघट खोले ,
किरणों से नजर मिलाई,
दोनों के मधुर मिलन पर ,
है मंद पवन शरमायी ।।।
12----किरण चूम ले गई ओस,
मेरे अंचल से करके चोरी,
और पवन ने खुशबू छीनी ,
करके मुझ से जोराजोरी।
13.. प्रबल झोंकों में पवन के,
मुस्कुरा कर जी रहा हूँ ,
मुश्किलों का मीत बनकर,
सभी को दिखला रहा हूं.....
14..क्षमा वह सुगंध है ,
जो फूल उन्हीं हाथों में
छोड़ जाते हैं,
जिन हाथों ने उनको
बेरहमी से तोड़ा होता है...
Atyant hi khoobsurat buaji
जवाब देंहटाएंअति सुन्दर! आपकी आवाज क्यु नहीं है इसमें?
जवाब देंहटाएं